रूद्रपुर 17 जुलाई 2026
सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 18 जुलाई शनिवार को राजकीय इंटर कालेज गूलरभोज व हाट बाजार केलाखेड़ा मे जन कल्याणकारी शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा!
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान कराने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता दी जाएगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों जानकारी भी साझा की जाएगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन