9 को किया निलंबित,4 से मांगा गया स्पष्टीकरण
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मंगलवार देर रात हाईवे पर पुलिस चेकिंग व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। फायरिंग की सूचना के बाद एसएसपी स्वयं निजी वाहन से रात करीब 12 बजे हाईवे पर स्थापित विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित मिले, जबकि कुछ ने कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी गलत लोकेशन बताई। मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसएसपी ने तत्काल 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जबकि 4 पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जानकारी के अनुसार 4/5 अगस्त की रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि पंतनगर क्षेत्र के पास सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग की है और वाहन काशीपुर की ओर जाता देखा गया है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने थाना पंतनगर सहित रुद्रपुर से जसपुर बॉर्डर तक सभी थाना प्रभारियों को हाईवे पर सघन चेकिंग और नाकाबंदी के निर्देश दिए।
इसी दौरान एसएसपी अजय गणपति स्वयं निजी वाहन से महतोष, सरकड़ी तिराहा, दोराहा और परमानन्दपुर हाईवे पर बनाए गए चेकिंग प्वाइंटों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण में रात्रि अधिकारी, चीता मोबाइल और गश्त पार्टी के कई पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद नहीं मिले। कुछ पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम को गलत लोकेशन बताकर ड्यूटी पर होने का दावा किया, जबकि वे मौके पर नहीं थे।
एसएसपी ने इसे ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना मानते हुए तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के साथ ही 4 अन्य पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनपद में पुलिस ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या आदेशों की अवहेलना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में किया 2830 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में किया 2830 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास।