मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शहरी आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जीआईएस आधारित जल-निकासी योजना के लिए कुल ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जीआईएस आधारित जल-निकासी योजना के अंतर्गत शामिल 15 योजनाओं हेतु ₹1960 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के अन्तर्गत टनकपुर में शारदा नदी के दाहिने किनारे पर स्थित खेत खेड़ा गाँव की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा योजना हेतु ₹6.82 करोड, की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद उधमसिंहनगर के जिलाधिकारी कार्यालय में स्थित चकबंदी कार्यालय के सामने इंटर लॉकिंग टाईल्स द्वारा स्टाफ कार पार्किंग निर्माण हेतु कुल लागत ₹70.21 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹42.12 लाख, की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत योजनाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, जिससे आमजन को इन योजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
आपदा प्रबंधन में पूर्व तैयारी और प्रशिक्षण है सबसे बड़ी ताकत-मदन कौशिक
मंत्री मदन कौशिक ने आयुष व पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की
चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार