August 18, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर पंजाबी महासभा की 53 सदस्यीय कार्यकारिणी ने भव्य समारोह मे ली शपथ

पूर्व सांसद बलराज पासी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, 1947 से पहले जन्मे 23 बुजुर्गों का हुआ सम्मान

जसपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में कल सोमवार को पांच प्रमुख पदाधिकारियों सहित 53 सदस्यीय जंबोजेट कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पूर्व सांसद एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलराज पासी ने अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, उपाध्यक्ष हरिओम सिंह एवं हरिओम अरोड़ा, महामंत्री विजय ग्रोवर, कोषाध्यक्ष राकेश अरोड़ा समेत पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। शपथ के बाद सभी पदाधिकारियों ने महासभा को मजबूत बनाने और समाजहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि बलराज पासी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती उसकी कार्यकारिणी की सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण से तय होती है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
समारोह में 1947 से पहले जन्मे 23 बुजुर्गों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ष 1947 के विभाजन की विभीषिका और पंजाबी समाज के संघर्ष, त्याग एवं योगदान को याद किया गया। मौजूद वक्ताओ ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव एवं संघर्षों से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, सुरेंद्र नामधारी, राजीव घई, त्रिलोक अरोड़ा, सोहन सिंह एवं अभिषेक सुखीजा सहित अन्य वक्ताओं ने पंजाबी समाज, पंजाबियत और सामाजिक एकजुटता पर विचार रखे। वक्ताओं ने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक सरोकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया।
महासभा के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता राजकुमार फुटेला ने की, जबकि संचालन त्रिलोक अरोड़ा एवं हरिओम सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, गढ़ी नेगी अध्यक्ष अभिषेक सुखीजा, अग्रवाल सभा अध्यक्ष निकेश अग्रवाल, प्रेम सहोता, मनीष अग्रवाल, अवलोक जैन, तरुण बंसल, अशोक खन्ना, हरीश चंद्र ग्रोवर, तरुण गहलोत, चौधरी राम, सचिन बाटला, विनोद ठुकराल, दीपक अरोड़ा, मोहित अरोड़ा, सुंदरलाल, गौरव अरोड़ा, महेंद्र अरोरा, जितेंद्र खुराना, विनोद अरोरा, सचिन बाठला, प्रेम सहोता, अशोक सिद्ध, चौधरी राम नरुला, डॉ. देवेंद्र सिंह, प्रीतम दास रहेजा, तेजेंद्र अरोरा, दीपक अरोरा, मनीष अग्रवाल, विमल अग्रवाल, अवलोक जैन, तरुण बंसल, अशोक खन्ना, हरीश चंद्र ग्रोवर, अंकुर बंसल, अवलोक गोयल, तरुण गहलोत, मोहित अरोरा, सुंदरलाल, दीपक एडवोकेट, हरीश ग्रोवर, निशांत अरोरा, परमजीत सिंह गहीर, कुलदीप सिंह, रोशन लाल भुड्डी, गुलशन अरोरा सहित बड़ी संख्या में में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अग्रवाल सभा ने पंजाबी महासभा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान


जसपुर। पंजाबी महासभा के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का बुके भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष तिरलोक अरोरा, नगर अध्यक्ष सतीश अरोरा एवं उपाध्यक्ष हरिओम सिंह को सम्मानित करते हुए अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, निकेश अग्रवाल अंकुर बंसल, अशोक अग्रवाल एवं विमल अग्रवाल मौजूद रहे।