हल्द्वानी, ।
हल्द्वानी के वनभूलपुरा में सोमवार देर रात करंट से पिता-पुत्री की मौत हो गई। एसी का आउटर ठीक करते वक्त यह हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक वनभूलपुरा के वार्ड 6, लाल मस्जिद निवासी 44 वर्षीय नदीम कार के गैराज में काम करते थे। सोमवार रात 8:30 बजे के आसपास वह एसी की तकनीकी दिक्कत ठीक करने के लिए छत पर गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर के पास में लगे बिजली के खंभे में करंट दौड़ रहा था। नदीम उसकी चपेट में आ गए। उनके चीखने पर नीचे से 12 वर्षीय बेटी
अलिज्बा दौड़ती हुई छत पर आई। जैसे ही उसने पिता को बचाने के लिए हाथ रखा वह भी करंट की चपेट में आ गई। उधर, उप खंड अधिकारी मनीष जोशी का कहना है कि एसी का आउटडोर पैनल में आई खराबी से करंट लगने की जानकारी मिली है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
बाइक तिरंगा यात्रा में दिखा डॉ. सिंघल का सियासी दमखम, समर्थकों ने कराया ताकत का अहसास
जसपुर पंजाबी महासभा की 53 सदस्यीय कार्यकारिणी ने भव्य समारोह मे ली शपथ
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ