खटीमा 09 सितम्बर, 2026
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार मंगलवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें।उन्होंने कहा कि छोटी छोटी समस्याओं के लिए किसी को भी बार-बार चक्कर न लगाना पड़इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,दर्जा राज्य मंत्री किसन सिंह किन्ना,गम्भीर सिंह धामी, रमेश चंद्र जोशी,रनदीप पोखरिया,अमित पांडे,सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, डीएफओ यू सी तिवारी, ई ई सिंचाई आनंद सिंह नेगी, पी डब्लू डी एन के अग्रवाल,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने किया निरिक्षण
पंतनगर हवाई अड्डे पर विमानन अपहरण संबंधी मॉक एक्सरसाइज सफलतापूर्वक आयोजित
राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नितिन नवीन का सीएम धामी ने किया जोरदार स्वागत