#
काशीपुर के आईटीआई कोतवाली क्षेत्र की पैगा पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम महुआखेड़ा गंज के वार्ड नंबर-3, मढ़ैया देवी में 22 वर्षीय युवती मेहबिश पुत्री स्वर्गीय फरियाद हुसैन की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना पर आईटीआई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार आरोप पड़ोस में रहने वाले साजिद पर है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद साजिद युवती के शव को उसके घर पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद साजिद और उसके परिवार के लोग भी घर से फरार बताए जा रहे हैं।
मृतका चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता फरियाद हुसैन का वर्ष 2004 में निधन हो चुका था। बताया गया है कि मेहबिश ने इसी वर्ष राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर से बीए फाइनल की पढ़ाई पूरी की थी।
फिलहाल पुलिस हत्या की वजह, घटना की परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट,मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
12 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं