कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल ने प्रदेश के वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों व कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी देकर वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। इस निर्णय से हजारों परिवारों को उनका वास्तविक मालिकाना हक मिल सकेगा।
इसके साथ ही, जनपद नैनीताल के नगर पंचायत लालकुआं में संबंधित पट्टेदारों और कब्जाधारकों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार प्रदान करने वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण (Regularization) संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी देने पर मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
मंत्री कैड़ा ने कहा खाम लेंड,वर्ग 3व वर्ग 4 की जमीन पर वर्षो से रह रही जनता की भवनाओं को ध्यान मै रखकर हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया है
मंत्री कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार जनता के हितों को ध्यान में रखकर पारदर्शी और संवेदनशील फैसले ले रही है। इस निर्णय से स्थानीय निवासियों के जीवन में स्थायित्व आएगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, वन मार्ग निर्माण का मामला उठाया
महाराज ने किया निर्माणाधीन जमरानी बांध का निरीक्षण
वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओ से की अपील