October 9, 2026

Jaspur Times

News Portal

बायो मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकने पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, GRD मेडिकल स्टोर पर 10 हजार का चालान

दुकान में भारी मात्रा में एक्सपायरी जूस व पानी की बोतलें मिलने पर खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग को दी गई सूचना

हल्द्वानी, 8 अक्टूबर 2026
नगर निगम हल्द्वानी द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंकने की शिकायत पर GRD मेडिकल शॉप पर कार्रवाई की गई।नगर निगम की टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण के दौरान बायो मेडिकल वेस्ट को अनुचित तरीके से फेंका जाना पाया गया, जिस पर नियमानुसार 10,000 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान यह भी पाया गया कि उक्त दुकान में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी जूस और पानी की बोतलें विक्रय हेतु फ्रिज एवं डिस्प्ले में लगाई गई थीं। इस गंभीर अनियमितता के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग को सूचित कर दिया गया है, ताकि नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

यह अभियान वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अतिक्रमण प्रभारी, दोनों मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक एवं नगर निगम की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।

नगर निगम प्रशासन ने सभी मेडिकल स्टोर, क्लीनिक व प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी है कि बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण मानकों के अनुरूप ही करें, अन्यथा कड़ी चालानी कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed