जसपुर। विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए उसके पिता ने अपने दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
यूपी के ग्राम फजलाबाद परमानंदपुर उर्फ मानियावाला, अफजलगढ़ बिजनौर निवासी शरीफ अहमद ने कहा कि उसने अपनी पुत्री सानिया की शादी 29 अप्रैल को अरशद पुत्र नवाब निवासी ईदगाह रोड से की थी। शादी के बाद से सानिया के पति अरशद, सास वकीला, ननद जारा सानिया को कम दहेज लाने का ताना देकर एक बाइक, ढाई लाख
रुपये नकदी लाने की मांग करते थे। 11 अगस्त की दोपहर उसकी पुत्री सानिया ने फोन कर बताया कि पापा, जल्दी आ जाओ ये लोग दहेज के लिए मुझे जान से मार देंगे। जब वह पुत्री की ससुराल जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पुत्रवधू आयशा के मोबाइल पर पुत्री की सास ने सानिया के फांसी लगाकर मरने की सूचना दी। आरोप है कि सानिया ने ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर फांसी पर लटककर जान दे दी। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी गई है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज