देहरादून।केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनाती दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इन अधिकारियों को अलग-अलग केंद्रीय सुरक्षा और जांच एजेंसियों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग (बैच 2005) को इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) में तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में आईपीएस अधिकारी मुख्तार मोहसिन (बैच 2005) को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) में डिप्टी डायरेक्टर (DIG स्तर) के पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया है।
वहीं आईपीएस अधिकारी अरुण मोहन जोशी (बैच 2006) को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में तैनाती दी गई है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया