बोले- भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारें, रामलीला हमारी समृद्ध संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की पहचान
उस्मान अहमद,संवाददाता
जसपुर। नगर के मोहल्ला जटवारा स्थित पंडित उमादत्त रंगमंच पर श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ किया गया। कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक कंबोज की धर्मपत्नी उषा कंबोज और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया।
कोतवाली के सामने स्थित धर्मशाला मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सौरभ कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष मनोज कश्यप, महामंत्री मानसिंह, उपमंत्री विप्लेस गुप्ता, कोषाध्यक्ष कैलाश मित्तल और प्रबंधक अनुराग अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
रामलीला हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक : सिंघल
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं का अभिन्न अंग है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया। श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
गणेश पूजन और खाटू श्याम की लीला का मंचन
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सौरभ कुमार गर्ग ने बताया कि रामलीला मंचन के लिए वृंदावन रामलीला संस्थान के महाराज डॉ. स्वामी देवकीनंदन जी और उनके सहयोगी कलाकार पहुंचे हैं। कलाकारों ने श्री गणेश पूजन और खाटू श्याम जी की लीला का मंचन कर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में निकेश अग्रवाल, संजय गोयल, नवीन अग्रवाल, अशोक खन्ना, गजराज सिंह, रणवीर चौधरी, धर्मवीर सिंह नेता, चौधरी ब्रजवीर सिंह, बृजपाल सिंह दीवान, अनिल नगर, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, राजाराम राजपूत, हरिओम अरोड़ा, त्रिलोक अरोड़ा, बृजेश गिरी, डॉ. शिव किशोर, मुनेश कुमार और आलोक सिंघल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों की बैठक ली
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का किया आह्वान