जसपुर, उस्मान अहमद संवाददाता। नेशनल
इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की ओर से संचालित सात दिवसीय एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम में 400 बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
बीते दो अक्तूबर को पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल की पहल पर स्कूलों एवं अन्य संस्थाओं के बच्चों के लिए प्रशिक्षण शुरू हुआ था। बच्चों ने सात दिन तक रोजाना साढ़े चार घंटे एआई का प्रशिक्षण लिया। रविवार को आयोजित प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. सिंघल, ट्रेनर वली मोहम्मद और आर्यन सक्सेना आदि ने एआई के प्रयोग एवं लाभों के बारे में बताया।डॉ. सिंघल ने बताया कि इस योजना के तहत जसपुर और चेन्नई में

ही इस तरह का प्रशिक्षण चल रहा है। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और एआई का सही इस्तेमाल करने का भरोसा दिलाया। संचालन अंकुर सक्सेना ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा, संदीप कुमार, निकेश अग्रवाल, डॉ. सुदेश, सुधीर बिश्नोई, तरुण गहलोत, स्वतंत्र कुमार मिश्रा, सिद्धार्थ मोहन सिंघल,वली मोहम्मद,रोबी प्रधान, अदीबा मेहर,अवंतिका, सिदरा मेहर,रयान रजा और उसमान आदि मौजूद रहे।
विदेशी भाषाएं भी सीखेंगे बच्चे:सिंघल

पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि बच्चों को विदेशी भाषाएं सिखाने के लिए जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें बच्चों को कई देशों की भाषाएं सिखाई जाएंगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में टेका माथा,प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नई पहल,चम्पावत जिले में पहली बार कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के साथ ही स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध:सीएम धामी