जसपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के बयान पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। किसानों ने चेतावनी दी कि पूर्व विधायक ने माफी नहीं मांगी तो आंदोलन किया जाएगा।
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता और ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह की मौजूदगी में किसानों ने बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बीते दिनों भाकियू के पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर एसएमओ कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान पूर्व विधायक
डॉ. सिंघल वहां पहुंचे।
किसानों और धान की तौल से जुड़ी समस्याओं पर बातचीत के दौरान उनकी ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह से कहासुनी हो गई।
हालांकि, दोनों पक्षों को शांत कर मामला सुलझा लिया गया था। रविवार सुबह उन्हें एक वायरल वीडियो के
माध्यम से जानकारी मिली कि भाजपा नेता ने किसानों के लिए कथित तौर पर चोर सहित अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया है।
इससे किसानों में नाराजगी है। बैठक में जगजीत सिंह भुल्लर, सुखवीर सिंह भुल्लर, शीतल सिंह आदि मौजूद रहे
किसानों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया :
सिंघल
पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने आरोपों को नकारते हुए
कहा कि उन्होंने किसान यूनियन या किसी भी किसान के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन की आड़ में कांग्रेस विधायक के समर्थक राजनीति कर रहे हैं। उनके मुताबिक, घटनाक्रम के दौरान वह भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच विधायक समर्थक उनकी बातचीत में हस्तक्षेप करने लगा जिससे विवाद शुरू हुआ।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन
आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत रात्रि के समय चल रहे निर्माण कार्यों पेंटिंग एवं घाटों का सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लेने देर रात्रि धरातल पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित
लग्जरी बसों के विरुद्ध तीसरे दिन भी चला विशेष चेकिंग अभियान, 35 चालान और 02 बसें सीज