किसानों के साथ कोतवाली पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने कार्यवाही की मांग को लेकर दिया धरना
जसपुर। धान तौल को लेकर किसान नेता अमन प्रीत और पूर्व भाजपा विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के बीच हुआ विवाद एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है। किसानों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए जसपुर विधायक आदेश चौहान आज किसानों और अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान विधायक ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि किसानों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस कथित तौर पर आनाकानी कर रही है।खबर लिखें जाने तक धरना जारी था।
23 अक्टूबर को हुआ था विवाद
गौरतलब है कि बीती 23 अक्टूबर को जसपुर मंडी समिति परिसर स्थित वरिष्ठ विपणन अधिकारी के कार्यालय में धान तौल से जुड़ी समस्याओं को लेकर किसान बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व भाजपा विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल और किसान नेता अमीन प्रीत के बीच तीखी नोकझोंक होने की बात सामने आई थी।
इस के बाद
किसान नेताओ ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक ने किसानों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं, पूर्व विधायक की ओर से इन आरोपों को सिरे से खारिज किया गया था। बेरहाल इस मामले को फिलाल छेत्र मे राजनैतिक नफा नुक्साना के चश्मे से भी देखा जा रहा हे। अल्बत्ता यह मामला किस को लाभ पहुंचाता हे और किस को नुकसान यह आने वाला समय ही बताएगा!

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
नहर मे मिले शव की हुई पहचान,ठाकुरद्वारा के कपड़ा व्यापारी के पुत्र सलीम का था शव
ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर को ‘फास्टेस्ट स्वच्छ सिटी ऑफ उत्तराखंड’ के राष्ट्रीय पुरस्कार मिला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. सुंदरलाल पटवा जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि