नैनीताल, 14 नवम्बर 2026
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली की विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास ने शनिवार को जिला कारागार, नैनीताल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शोमिता बिस्वास ने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के रहन-सहन, खान-पान, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, वातावरण एवं सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों,रसोई घर, चिकित्सालय, मुलाकात कक्ष एवं पुस्तकालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भोजन की गुणवत्ता, मिलने वाली सुविधाओं तथा विधिक सहायता के बारे में पूछताछ की।
शोमिता बिस्वास ने कहा कि बंदियों के मानवाधिकारों का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है। जेल में सभी बंदियों को नियमानुसार पौष्टिक भोजन, स्वच्छ वातावरण, समय पर चिकित्सा सुविधा और विधिक सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों के कल्याण, कौशल विकास, शिक्षा एवं पुनर्वास के लिए चलाई जा रही योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।उन्होंने महिला बंदियों, वृद्ध एवं बीमार बंदियों की विशेष देखभाल, बच्चों के साथ रह रही महिला बंदियों के लिए आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोविजन अधिकारी वर्षा आर्या जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजना नेगी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर सब इंस्पेक्टर चंपा जोशी बाल कल्याण पुलिस अधिकारी निशु गौतम जेल अधीक्षक सजीव चिकित्साधिकारी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन भीमताल में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पहाड़पानी में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 15 गांवों के पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री