November 16, 2026

Jaspur Times

News Portal

01 जनवरी, 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के शुरू हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

रुद्रपुर 14 नवंबर 2026

    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी, 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित गतिविधियों और उनकी समयावधि की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशनों का युक्तिकरण / पुनर्व्यवस्थापनएवं एकीकृत आलेख निर्वाचन नामावली का प्रकाशन कर दिया गया है। तथा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 12-11-2026 से 11-12-2026 तक दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28-12-2026 तक किया जाएगा। तथा निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 04-01-2027 तक किया जाएगा।

उन्होंने राजनीतिक दलों को अवगत कराया कि 03 अक्टूबर, 2026 को जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 11,47,030 थी। आयोग के निर्देशानुसार विशेष अभियान के दौरान 04-10-2026 से 31-10-2026 तक 16,720 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए तथा 383 मतदाताओं के नाम हटाए गए। वर्तमान में आलेख प्रकाशन (12-11-2026) के उपरांत जनपद में कुल 11,63,367 मतदाता निर्वाचन नामावली में सम्मिलित हैं।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त पोलिंग बूथों (मतदेय स्थलों) पर फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का आलेख प्रकाशन 12 नवंबर,2026 को कर दिया गया है, जिसे संबंधित पदाभिहित स्थलों और निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो नागरिक 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं और जिनका नाम अभी तक सूची में शामिल नहीं है, वे 12 नवंबर, 2026 से 11 दिसंबर, 2026 तक अपने निकटतम बूथ के बीएलओ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार/उपजिलाधिकारी) के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है। तथा दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर, 2026 तय की गई है।

   बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, कांग्रेस से ललित सिंह बिष्ट, आम आदमी पार्टी विजय सिंह,जिला सचिव बहुजन समाज पार्टी चन्द्रशेखर राव,मनोज सिंह विधान सभा प्रभारी बहुजन समाज पार्टी,गजेन्द्र प्रजापति जिला मंत्री भा०ज०पा० सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।