आगरा के बाह में बटेश्वर के घाट पर रविवार सुबह 9 बजे स्नान करते समय सेल्फी ले रहे दो दोस्त यमुना नदी में डूब गए। जिनमें से एक को गोताखोरों ने बचा लिया, जबकि दूसरे की मौत हो गई। इरादत नगर के बसई खुर्द गांव के श्यामू (25) पुत्र नरेंद्र त्यागी अपने दोस्त राहुल पुत्र अशोक के साथ ऋषि पंचमी के स्नान एवं पूजन को बटेश्वर आए थे।
रविवार सुबह 9 बजे के करीब यमुना में स्नान करते समय घाट पर सेल्फी ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतुलन बिगड़ने से दोनों यमुना में डूब गए। चीख पुकार पर पहुंचे गोताखोरों ने राहुल को बचा लिया, जबकि गहरे पानी में पहुंचा श्यामू नदी में बह गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने श्यामू की तलाश कराई, दो घंटे बाद शव बरामद हो गया। एसओ आरपी सिंह ने बताया कि परिवार को सूचना दे दी गई है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज
ब्लैकमेलिंग करने वाली तीन लड़कियां अपने पति और प्रेमियों सहित गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट