April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

अध्यक्ष उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अधिकारीयों के साथ की बैठक,बाल अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये

रूद्रपुर 10 सितम्बर 2024- अध्यक्ष उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉ0 गीता खन्ना ने विकास भवन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर बाल अपराधों पर अकंुश लगाने के निर्देश दिये। उन्होने शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि टीम बनाकर स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक करें। उन्होने शिक्षा विभाग के अधिकारी को सभी स्कूल में चाईल्ड हेल्प लाईन (1098), विशेष पुलिस इकाई (112), बाल कल्याण समिति, पीटीए के नम्बर चस्पा करने के निर्देश दिए, तथा स्कूल में सार्वजनिक स्थान पर सीसीटीवी केमरे की निगरानी करने हेतु निर्देश दिए। उन्होने सभी रेखीय विभागों को आपसी समन्यव स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। डॉ0 खन्ना ने चिकित्सा विभाग को आरवीएसके टीम के माध्यम से स्कूल में निरन्तर काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए गये। उन्होन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को अपंजीकृत मदरसों की सूची आयोग को 1 सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मा0 अध्यक्ष ने सभी को कार्यों के प्रति संवेदन शील रहते हुए, कार्य करने हेतु निर्देश दिये। नशा मुक्ति, बाल संरक्षण हेतु समस्त विद्याालयों में प्रहरी क्लब के गठन हेतु निर्देशित किया गया, तथा बाल संरक्षण तथा पोक्सो अधिनियम पर प्रत्येक विद्यालय में प्रशिक्षण कराने हेतु निर्देश दिए गए। इसके साथ-साथ बालकों को पोक्सो अधिनियम तथा गुड टच, बेड टच जैसे विषय पर संवेदीकरण कराने हेतु निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रभारी अधिकारी क्लेक्टेªट डा० अमृता शर्मा, सीओ निहारिका तोमर, एसीएमओ डा० हरेन्द्र मलिक, श्री हरेन्द्र मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), मुकुल चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अमन अनिरूद्ध जिला समाल कल्याण अधिकारी, व्योमा जैन, जिला प्रोबेशन अधिकारी, पुष्पा पानू सदस्य बाल कल्याण समिति, विवेक तागरा, सदस्य बाल कल्याण समिति, हरनीत कौर, सदस्य बाल कल्याण समिति, बलराम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आदि मौजूद थे।

You may have missed