रूद्रपुर 12 सितम्बर 2024प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रही है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 13 सितम्बर को देहरादून से प्रस्थान कर 2 बजे लोनिवि अतिथि गृह रूद्रपुर पहुंचेगीं। मंत्री 2.40 बजे अतिथि गृह से प्रस्थान कर 3 बजे युवा भवन निकट मनोज सरकार स्टेडियम मंे आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह जनजागरूकता कार्यक्रम एवं चित्र प्रर्दशनी में प्रतिभाग करेंगी। तदुपरांत मंत्री 4 बजे युवा भवन से प्रस्थान कर लोनिवि अतिथि गृह पहुंचेगी। अगले दिन 14 सितम्बर को मंत्री 9 बजे लोनिवि अतिथि गृह रूद्रपुर से प्रस्थान कर 11 बजे एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर 19वीं गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगीं। तत्पश्चात मंत्री 12 बजे एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा से सर्किट हाउस काठगोदाम के लिए प्रस्थान करेंगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता