April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

हल्द्वानी:अवैध संबंधों के बीच रोड़ा बना था बेटा, मां के प्रेमी ने मुर्गी पकड़ने के बहाने जंगल में कर दी हत्या

हल्द्वानी।नगर के कमलुवागांजा मुखानी क्षेत्र में किशोर की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में इसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। हत्या करने के पीछे अवैध संबंध सामने आए हैं। हत्यारोपी का किशोर की मां के साथ अवैध संबंध थे। किशोर को इस बात का पता था। हत्यारोपी जब भी घर आता था तो किशोर उसे भगा देता था।

बता दें कि बृहस्पतिवार को स्टील फैक्ट्री के जंगल में करीब 150 मीटर अंदर पुलिस को एक 15 वर्षीय किशोर का शव मिला था। शिनाख्त पुलिस ने शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में किशोर की गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। उधर किशोर के पिता ने भी पुलिस को हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।एसएसपी ने बताया कि जब पुलिस ने पूछताछ की तो हत्यारोपी सत्यवीर के आठ साल के बेटे ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसने किशोर को सत्यवीर के साथ जाते हुए देखा था। छानबीन आगे बढ़ी और सत्यवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई। सत्यवीर ने बताया कि उसने अपने बेटे से किशोर को बुलवाया था। इसके बाद मुर्गी पकड़ने के बहाने स्टील फैक्ट्री ले गया। यहां उसने किशोर के सीने पर बैठकर गला घोंट दिया।

अवैध संबंध का पता न चले इस कारण की हत्या


एसएसपी मीणा ने बताया कि सत्यवीर से पूछताछ में सामने आया कि सत्यवीर और किशोर की मां के अवैध संबंध थे। कई बार किशोर ने दोनों को घर में अवैध संबंध बनाते हुए देखा था। इसके बाद किशोर ने आरोपी को घर न आने की सलाह दी थी। साथ ही कहा था कि वह घर आएगा तो वह पिता को सब बता देगा। हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे डर था कि किशोर अपने पिता को अवैध संबंधों के बारे में न बता दे। इसलिए उसने किशोर को गला दबाकर मार दिया।

टीम में ये रहे शामिल


एसओ मुखानी पंकज जोशी, आरटीओ चौकी प्रभारी बलवंत सिंह कम्बोज, एसआई प्रकाश आर्या, सिपाही सुनील आगरी, रविंद्र खाती, बलवंत सिंह और जगदीश राठौर

You may have missed