, निवेशक परेशान; लोगों को हो रही परेशानी
मेहर संवादाता
जसपुर टेक्सटाइल पार्क में मूलभूत सुविधाएं न मिलने से निवेशक परेशान हैं। करीब तीन साल से सिडकुल की ओर से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे है। ऐसे में टेक्सटाइल पार्क के औद्योगिक विकास की उम्मीदों को पंख नहीं लग पा रहे हैं।
अफजलगढ़ रोड स्थित जसपुर टेक्सटाइल पार्क में मूलभूत सुविधाएं न मिलने से उद्योगपति त्रस्त हैं। उन्हें कंपनी संचालन में समस्या आ रही है। दरअसल, यहां अभी तक पक्की है, सड़क का निर्माण नहीं किया गया है, बिजली और स्ट्रीट लाइट तक नहीं हैं। बारिश के दिनों में सड़क पर जलभराव हो जाता है। इससे भारी वाहनों को कंपनी तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। साथ ही नियमित देखरेख के अभाव में सड़क व आसपास के क्षेत्र में बड़ी-बड़ी घास उग आई है।
इनएस्टिम ऑथेन प्रा. लि. कंपनी के डायरेक्टर यशदीप गोयल ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के दौरान सिडकुल ने सारी सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही थी लेकिन अब तक सड़क और बिजली की सुविधा नहीं मिल पाई है जिससे फैक्टरी संचालन में दिक्कतें हो रही हैं।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता