उधम सिंह नगर, उत्तराखंड,28 दिसंबर 2023
काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अन्तर्गत महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त के निर्देशन में ‘मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान’ चलाया गया। जिसमें महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाओं व छात्राओं ने मतदान करने का प्रण लेते हुए हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही महाविद्यालय में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 ईवीएम, वीवीपेट जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार एवं राजेश कुमार ने छात्राओं को ईवीएम मशीन द्वारा वोट डालने का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर एसो. प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. मन्जु सिंह, डॉ. वन्दना सिंह, असि. प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. मंगला, कु. किरन, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे। हे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन