देहरादून।सीएम धामी की घोषणा के 10 दिन में जारी हुआ शासनादेश
100 यूनिट तक 50 प्रतिशत सब्सिडी
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने 10 दिनों के भीतर विद्युत सब्सिडी से संबंधित शासनादेश जारी कर दिया है। इस योजना के तहत 100 यूनिट तक के मासिक विद्युत उपभोग वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ मिलेगा। सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, उत्तराखण्ड के हिम-आच्छादित क्षेत्रों में 200 यूनिट तक के मासिक विद्युत उपभोग वाले उपभोक्ताओं को भी 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। हिम-आच्छादित क्षेत्रों का निर्धारण समुद्र तल से ऊंचाई के आधार पर किया जाएगा। वहीं, अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ताओं, जिनका अनुबंधित विद्युत भार 1 किलोवाट तक है और मासिक उपभोग 100 यूनिट तक है, उन्हें भी 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी