बागेश्वर । कपकोट थाना क्षेत्र के गैरखेत गांव में नेपाली मजदूर ने पत्नी की हत्या के बाद अपना गला काटने का भी प्रसास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से नेपाल जिला मोहू निवासी 35 वर्षीय सगुने कामी पुत्र अमरेक कामी मजूदरी का काम करता है। वह अपनी पत्नी शारदा और तीन बच्चों के साथ गैरखेत में किराये पर रह रहा था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा और रात करीब एक बजे पत्नी से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसी बीच उसने नशे में पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई। पत्नी को मरा देख उसने अपना भी गला काटने का असफल प्रयास किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर एसओ कैलाश बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसओ बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति के शराब के नशे में होने के कारण दोनों में कहासुनी हुई और इस घटना में महिला की मौत हो गई। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज