रुद्रपुर।पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने रुद्रपुर पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीजीपी ने जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। डीजीपी के सामने प्रतिनिधियों ने ओवर लोडिंग, यातायात व्यवस्था, महिला अपराध और नशा जैसे मुद्दों को उठाया।किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। विधायक शिव अरोरा ने पार्किंग को बड़ी जरूरत बताया।पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस और पब्लिक के बीच के विश्वास और संवाद को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अपराधों के मामलों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ना ही किसी तरह का कोई हस्तक्षेप सहन किया जाएगा। नशे के बड़े कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने नशे के लती युवकों से अपराधी नहीं मरीजों का व्यवहार करने और पुलिस अधिकारी जघन्य अपराधों में ईमानदारी, निष्पक्षता और दृढ़ता से कार्य करने को कहा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया