/सितारगंज। नौ सूत्री मांगें पूरी न होने से आक्रोशित डॉक्टरों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो चार अक्तूबर से कार्य बहिष्कार कर देंगे।
प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवक संघ उत्तराखंड के आह्वान पर डॉक्टरों ने सांकेतिक विरोध किया। उन्होंने कहा कि पदोन्नति का लाभ, 50 फीसदी दुर्गम भत्ता, राजकीय कार्यों को संपादित करने के दौरान वाहन भत्ता, डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए समुचित उपाय, पीजी करने गए डॉक्टरों को पूरा वेतन देने की मांग की। वहां पर सीएमएस डॉ. केसी पंत, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. आरडी भट्ट, डॉ.एसए अब्बास, डॉ. पीआर पांडेय, डॉ. ममता सिंह, डॉ. सिमरजीत कौर, डॉ. मिथुन विश्वास, डॉ. अकलीम थे। इधर, सितारगंज में भी डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया