केदारनाथ।बाबा केदार की पवित्र भूमि जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में आयोजित “लखपति दीदी अभियान-शक्ति को सम्मान” कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में पहुँची मातृशक्ति को संबोधित किया। इस दौरान लगभग ₹200 करोड़ के लागत की 141 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया साथ ही मातृशक्ति द्वारा लगाए गए विभिन्न हस्त निर्मित उत्पादों के स्टालों का अवलोकन कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
इस अवसर पर शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर उनका आशीष प्राप्त किया। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव जैसी योजनाएं गेम चेंजर साबित हो रही हैं। हाउस ऑफ़ हिमालयाज़ के माध्यम से महिलाओं के बनाए उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के साथ-साथ उन्हें नए बाजारों तक पहुँचाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
रुद्रप्रयाग जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। कुछ लोग केदारनाथ की जनता को भ्रामक जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हमें ऐसे लोगों की बातों में नहीं आना है। हमारा लक्ष्य जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास की राह पर निरंतर अग्रसर होना है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता