देहरादून।राजधानी देहरादून में एमडीडीए का शानदार सिटी फॉरेस्ट पार्क बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। सहस्त्रधारा रोड पर हेलीपाइड के ठीक सामने बनकर तैयार इस पार्क में बच्चों के लिए खास एक्टिविटी के साथ-साथ ग्रीन एरिया पर विशेष फोकस किया गया है।
इस पार्क में औषधि पौधों का रोपण भी अधिक किया गया है उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने आज अपनी टीम के साथ इस पूरे पार्क का भ्रमण कर इसे पूरी तरह तैयार कर जनता के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं।
हालांकि अभी से पार्क में प्रतिदिन 2000 के करीब लोग सुबह-शाम पहुंचने लगे हैं इस पार्क में साइकिल ट्रैक जॉगर्स पार्क बच्चों के लिए भूल भुलैया समेत अन्य कई एक्टिविटी भी रखी गई है इसके साथ-साथ पार्क में योगा क्लास भी सुबह के समय आयोजित की जाएगी। उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने बताया है कि लोगों को सुविधाजनक और प्राकृतिक रंग रूप। का समावेश लिए पार्क को तैयार किया गया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया