April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर में भारतीय बजरंग दल कार्यकारिणी का हुआ गठन।

जसपुर। जसपुर में भारतीय बजरंग दल कार्यकारिणी का प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में गठन किया गया। रविवार को भारतीय बजरंग दल प्रदेश मंत्री डॉक्टर गुलाब सिंह राणा के आवास पर पहुंचे भारतीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आर के महाजन का संगठन के पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान दल के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी का गठन करते हुए डॉक्टर गुलाब सिंह राणा को भारतीय बजरंग दल का प्रदेश मंत्री, वेदानंद शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, बलबीर सिंह चौहान को ब्लॉक अध्यक्ष, योगेश चौहान को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी । प्रदेश अध्यक्ष ने बताया नगर कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र की जाएगी। अध्यक्षआरके महाजन ने भाजपा को घेरते हुए कहां की सन 2014 से पहले कांग्रेस ने 70 हजार रोहिंग्यो को भारत से निकला था । जबकि भाजपा सरकार द्वारा अभी तक मात्र 2000 रोहिंग्यो को ही भारत से निकला गया है। जो चिंता का विषय है। महाजन ने भाजपा कि केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाए जाने, जनसंख्या नियंत्रण कानून अभिलंब लागू किए जाने, देश के चार लाख मंदिरों को सरकारी कब्जे से मुक्त कराये जाने, बांग्लादेश एवं रोहिंग्यो घुसपैठियों को देश से बाहर निकलने एवं हिंदू मान बिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की ।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ आरके महाजन, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदानंद शर्मा ,प्रदेश मंत्री डा गुलाब सिंह राणा ,जिला अध्यक्ष डॉक्टर पुष्पेंद्र कश्यप, जिला विधिक प्रमुख शिव शंकर चावला, सचिन वाटला, विवेक शर्मा ,रमेश कंबोज, हरफूल सिंह, किशोरी लाल, प्रशांत, पीयूष ,राजू ,नरपल, अनमोल, योगराज ,नरेश सिंह, किशोरी लाल , शोभित, लेखराज सिंह, प्रखर आदि मौजूद रहे।