मसूरी में देश की प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के कर्मचारी ने सरकारी आवास में फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे के अंदर से शव महिला की वेशभूषा में मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने साड़ी पहनी थी। लिपिस्टिक भी लगाई थी और गले में हार भी पहना था।
पुलिस के अनुसार दो दिन पहले भी युवक ने महिला का रूप बनाकर व्हाट्सएप डीपी भी लगाई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मान रही है। मामले की जांच की जा रही है।शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया हैप्पी वैली पुलिस चौकी में होमगार्ड सुभाष ने कर्मचारी के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर तो कमरे के दरवाजा पर अंदर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने कारपेंटर को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया और शव को फंदे से उतारा।मृतक की शिनाख्त अनुकूल रावत (22) पुत्र विपेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम उफल्डा श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। अनुकूल रावत एलबीएस अकादमी मसूरी में एमटीएस विभाग में कार्यरत था और सरकारी आवास में अकेले रहता था। परिजनों को सूचना दे दी गई है।आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन