देहरादून। भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के द्वारा संगठन के 75 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग स्टीकर लगाकर अलंकृत किया गया। संगठन की प्रादेशिक मुख्य आयुक्त सीमा जौनसारी ने बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 7 नवंबर 2024 से 7 नवंबर 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। इस उपलक्ष पर विशेष फ्लैग राष्ट्रीय, राज्य और जनपद स्तर के गणमान्य व्यक्तियों को भेंट किए जा रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल में प्रादेशिक सचिव रविंद्र मोहन काला, प्रशासनिक अधिकारी बीएस रावत, अजय शेखर बहुगुणा जिला सचिव देहरादून एवं राहुल रतूड़ी उपस्थित थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन