हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की प्रभावशाली नेतृत्व में महज 72 घंटे में ब्लाइंड महिला मर्डर केस का खुलासा कर दिया। 25 नवंबर 2024 को रुड़की के सती मोहल्ले में 55 वर्षीय महिला रेखा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गहराई से जांच शुरू की।
पूरे मामले में एसएसपी डोबाल ने स्वयं टीम से समन्वय किया और सही दिशा में पुलिस टीम को मार्गदर्शन दिया। जांच में पता चला कि आरोपी महिला रुबीना, जो ब्याज पर पैसे दिलवाने का काम करती थी, ने कर्ज के बोझ से परेशान होकर रेखा की हत्या की योजना बनाई। उसने रेखा के अकेले होने का फायदा उठाते हुए घर में घुसकर पाइप रिंच से वार कर उसकी हत्या कर दी और फिर नगदी और आभूषण चुरा लिए।
पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की। रुबीना को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी की गई ज्वैलरी और 10,000 रुपये बरामद किए। इस खुलासे के बाद हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना हुई। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल और उनकी टीम को ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया।
यह मामला हरिद्वार पुलिस की तत्परता और सूझबूझ का उदाहरण है, जिसने एक जघन्य अपराध को सिर्फ तीन दिनों में सुलझाकर महिला अपराधों के प्रति पुलिस की गंभीरता को साबित किया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया