October 23, 2026

Jaspur Times

News Portal

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी समेत कई मंत्रियों ने किया स्वागत,मसूरी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देहरादून।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंचे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत और अन्य गणमान्य लोगों ने भी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जौलीग्रांट एयर पोर्ट पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गृहमंत्री के मसूरी दौरे को लेकर बुधवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लीट रिहर्सल भी किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हेलीपैड से लेकर एलबीएस अकादमी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहेंगी। पूरे रूट पर जितने भी घर और होटल हैं सभी की छतों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।अस्पताल में भी इमरजेंसी व्यवस्था की गई है। गृहमंत्री साढ़े बारह बजे अकादमी पहुंचेंगे और तीन बजकर 55 मिनट पर वापस जाने का कार्यक्रम है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ ही बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसपीजी सहित अन्य एजेंसियां तैनात हैं।