हरिद्वार।उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने हरकी पौड़ी पहुंचकर विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। इसके साथ ही गंगा आरती में शामिल होकर देश-प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें गंगा पूजन का अवसर मिला है।
राज्यपाल के हरकी पौड़ी पहुंचने पर श्री गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज झा, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि, प्रचार सचिव शैलेश मोहन ने अंगवस्त्र और गंगाजलि आदि भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी भी मौजूद रहे

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन