बाजपुर। नगर के मोहल्ला भौनाइस्लामनगर निवासी बैष्णवी गुप्ता ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 10 नवंबर 2019 को शिव ग्राउंड फ्लोर मंदिर सिरसपुर बादली दिल्ली निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति ने दहेज की डिमांड की। शिकायत करने महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग हुई।
उसके बाद उसका पति और वह बाजपुर में किराए के मकान में रहने लगे। इस दौरान उसका पति बिना बताए घर छोड़कर चला। खोजबीन करने पर उसके पति के झारखंड में होने का पता चला। उसका पति उससे और बच्चों से मिलने तक नहीं आया। उसकी आजीविका उसके माता पिता के सहयोग चल रही है। पीड़िता के दो बच्चे है। वह मजदूरी करके अपना और बच्चों का पालन पोषण कर रही है।सीओ वैभव सैनी ने बताया कि महिला हेल्पलाइन में काउंसिलिंग के बाद पीड़िता की तहरीर पर आरोपी संतोष गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच महिला एसआई कुसुम रावत को सौंपी गई है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया