हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में आज आधी रात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। देहरादून से पीछा कर रही पुलिस टीम ने हरिद्वार पुलिस के सहयोग से तीन कार सवार बदमाशों को घेरने की कोशिश की। बहादराबाद में पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया, अपने को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया, जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायर किया, मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया है।
SSP देहरादून अजय सिंह ने बताया कि बदमाश चेकिंग के दौरान पुलिस से बचकर भाग रहे थे और उनका पीछा करते हुए टीम हरिद्वार तक पहुंची।
SSP हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि जैसे ही बदमाशों के हरिद्वार सीमा में दाखिल होने की सूचना मिली, जिले की पुलिस को तुरंत अलर्ट कर दिया गया।
मौके पर पुलिस की टीमें इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं। दो बदमाश अभी भी फरार हैं।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया