जसपुर।बार एसोसिएशन के चुनाव में चार पदों के लिए चार लोगों ने नामांकन पत्र भरे। सोमवार को भी आखरी दिन नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी सुधीर कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद रुहेला, प्रदीप कुमार ने बताया कि शनिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री भी हुई। इसके अलावा अध्यक्ष पद पर सुंदर पाल सिंह, उपाध्यक्ष के लिए मो. अजमल, सचिव के लिए नईम अहमद, उप सचिव के लिए अनीस अहमद ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 16 दिसंबर को भी दाखिल कराए जाएंगे। मतदान 24 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा। इसमें 156 अधिवक्ता वोट डालेंगे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता