रुद्रपुर। बारिश की बूंद-बूंद को संचय करने के लिए भारत सरकार की ओर से एक बार फिर तालाबों को संरक्षित करने का मिशन चलाया जाएगा। आयुक्त/अपर सचिव ग्राम्य विकास विभाग अनुराधा पाल ने सभी जिलों को मिशन अमृत सरोवर-2 चलाए जाने का पत्र जारी किया है।
जल संचयन और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में मिशन अमृत सरोवर की शुरुआत की गई थी। इसमें पहाड़ी इलाकों में 0.25 एकड़ में अमृत सरोवर बनाए गए तो मैदानी इलाकों में एक एकड़ से ऊपर के तालाबों को इसमें लिया गया। अब एक बार फिर छूटे तालाबों को अमृत सरोवर का स्वरूप दिया जायेगा।यूएसनगर में 82 सरोवरों को मिला अमृत
रुद्रपुर। मिशन अमृत सरोवर के तहत प्रत्येक जिलों में 70-70 अमृत सरोवर निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके तहत जिले में मनरेगा से 70 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया। इसके साथ ही मत्सय विभाग की तरफ से 12 अमृत सरोवर भी बनाए गए। इसमें सरोवरों की गहरी खोदाई की गई। साथ ही किनारे पर सीढि़यां, रैंप, इनलेट-आउटलेट और लोगाें को बैठने के लिए बेंच आदि बनाए गए। मिशन का लक्ष्य था कि बारिश की बूंद-बूंद अमृत को सरोवरों में संचय किया जाए, जिससे लगातार नीचे की तरफ गिरते भूजल स्तर को रोका जा सके।
प्रत्येक न्याय पंचायतों में हो रहा चिह्नांकरण
रुद्रपुर। मिशन अमृत सरोवर फेज दो में जिलों को कोई निर्धारित लक्ष्य नहीं दिया गया है। इसको देखते हुए यूएस नगर की 27 न्याय पंचायतों में एक एकड़ तक के तालाबों, पोखरों को चिह्नित किया जा रहा है। इन सरोवरों को चिह्नित कर 31 दिसंबर तक ई-मेल के माध्यम से महात्मा गांधी नरेगा प्रकोष्ठ कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।
यह हैं अमृत सरोवर के मानक–
पहाड़ी क्षेत्र : 0.25 एकड़ सरोवर की 2500 घनमीटर जलधारण क्षमता।
मैदानी क्षेत्र : एक एकड़ के सरोवर की 10 हजार घनमीटर जलधारण क्षमता।
मिशन अमृत सरोवर फेज दो चलाए जाने का शासनादेश जारी हुआ है। इसमें सर्वप्रथम प्रत्येक न्याय पंचायतों में एक एकड़ तक के तालाबों को चिह्नित कराया जा रहा है। इसके लिए सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया है। इसके बाद अन्य एक एकड़ तक के तालाबों को भी लिया जायेगा। – मनीष कुमार, सीडीओ।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन