हल्द्वानी के रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते शुक्रवार को बाइक रपटने से वनदरोगा की मौत हो गई थी, अब सोमवार तड़के कार पेड़ से टकराने पर मां-बेटे की मौत हो गई जबकि बड़ा बेटा घायल हो गया।
आजाद नगर निवासी मोहम्मद आरिफ की पत्नी शबाना परवीन (48), बड़ा बेटा अब्दुल रहमान उर्फ लवी (21) और छोटा बेटा यजान सैफी (16) रविवार को रिश्तेदारी में शादी समारोह में शिरकत करने मुरादाबाद गए थे। रविवार शाम हल्द्वानी के नया बाजार में आग लग गई। आरिफ की मशीन की दुकान भी उसी गली में है, जहां आग लगी थी। यह खबर दोनों बेटों को लगी तो वे परेशान हो गए। तड़के करीब तीन बजे वे रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास पहुंचे तभी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में शबाना और यजान की मौत हो गई जबकि लवी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यजान नैनीताल रोड स्थित एक स्कूल का छात्र था।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन