उत्तराखंड राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती के लिए मंत्री रेखा आर्य द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 6185 सहायिकाओं और 374 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर भर्ती जल्द होने जा रही है और जल्द ही 6559 महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। विभाग अगले 2 दिन में इसकी विज्ञप्ती जारी कर सकता है। राष्ट्रीय खेल सचिवालय में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्य द्वारा यह जानकारी दी गई है। इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन तरीके से मांगे जाएंगे और महिला अभ्यर्थियों को 30 दिन का समय आवेदन के लिए दिया जाएगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता