रुद्रपुर।हल्द्वानी रोड पर नैनीताल जिले की सीमा पर कार और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। जिससे सड़क पर गुजर रहे वाहन रुक गए। सूचना पर दमकल विभाग सिडकुल और हल्द्वानी से गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कार सवार तीन लोगों के चोटिल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस को दोनों वाहनों में सवार लोग नहीं मिले। पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया