जसपुर। एक युवक को नाबालिग से विवाह करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने एक्ट के तहत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बीते 28 नवंबर को अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ नाबालिग भी थी। आरोपी पर बीएनएस की धारा 137(2)/87/64(1) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा में बढ़ोतरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। नाबालिग को सीडब्ल्यूसी में भेज दिया गया है। उधर, नाबालिग ने बताया कि पिछले कई वर्ष से आरोपी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते कुछ माह पहले ही दोनों ने विवाह किया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन