रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में किराये पर रहने वाला एक फैक्टरी कर्मी फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में इंद्र सिंह चिलवाल के मकान में नारायण दत्त जोशी (23) निवासी ग्राम डालकन्या थाना खन्स्यू जिला नैनीताल किराये पर रहता था। वह सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करता था। नारायण की दो दिन से मां तारा देवी से बातचीत नहीं हुई थी।मंगलवार रात तारा ने अपने दामाद चंद्रशेखर परगाई को इसकी जानकारी दी थी। चंद्रशेखर की पत्नी नीमा जब नारायण के कमरे में आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो चंद्रशेखर भी वहां पहुंच गए। उन्होंने मकान मालिक और अन्य लोगों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा तो कमरे में पंखे से फंदे पर नारायण लटका हुआ था। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाने से एसआई महेश कांडपाल भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक के आत्महत्या करने का अंदेशा है। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन