लकड़ी मंडी, जमा मस्जिद सहित विभिन्न वार्डों में जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की
आलम रज़ा
जसपुर।भाजपा के पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी अशोक खन्ना ने पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल के नेतृत्व में लकड़ी मंडी, जमामस्जिद सहित विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार किया और भाजपा के लिए विकास के नाम पर वोट मांगे। इस से पूर्व सोमवार की शाम मौहल्ला नत्था सिंह मनोकामना सिद्ध मंदिर के समीप नुक्कड़ सभा आयोजित कर पार्टी प्रत्याशी को वोट करने की अपील की। पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने जनसभाओं में कहा कि चेयरमेन प्रत्याशी अशोक खन्ना, सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति हैं। वह जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।साथ ही पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने कांग्रेस पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम जनमानस के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी है। भाजपा सरकार ने लगातार प्रदेश विकास को गति दी हे। अशोक खन्ना ने कहा कि भाजपा आने वाले समय में भी कई जनकल्याण योजनाओं को शुरू करेगी। भाजपा सरकार लोगों को आशियाना देने का काम करती है ना कि उजाड़ने का। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह चेयरमेन चुने जाते हैं तो पहली ही बोर्ड बैठक जसपुर के विकास का रोड मेप तैयार करेंगे। बिना किसी भेद भाव जसपुर विकास के पटल पर सब से ऊँचा दिखाई देगा। इस दौरान डॉक्टर सुदेश कुमार,कमल चौहान, राजकुमार चौहान, महेश प्रजापति, रणवीर चौधरी, विमल अग्रवाल, पीयूष जोशी, आनंद वाल्मीकि,मदन प्रजापति,महेंद्र राही, सुरेश प्रजापति, इरशाद मेंबर, सलीम अहमद,शाबाज़,आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं मोहल्लेवासी उपस्थित रहे

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन