Jaspur Times

सच्ची खबर आप तक

जसपुर:रेड क्रॉस ने नगर मे रैली निकाल कर मतदाताओ को किया जागरूक

Spread the love

जसपुर।भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी स्थानीय इकाई ने अपने कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। मतदाजा जागरूकता रैली नगर के बाजार क्षेत्र में निकाली गई। रैली की शुरूआत पहले मतदान फिर जलपान नारे के साथ हुई।

आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा जसपुर द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर 23 जनवरी को नगर पालिका चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के अनुरोध किया गया।रैली का
शुभारम्भ नगर के सुभाष चौक से कोतवाल जगदीश डक्करियाल द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया।जिस के उपरांत रैली
नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गांधी पार्क ठाकुरद्वारा बस स्टैंड से बाजार होते हुए सुभाष चौक पर समाप्त हो गई जिसमें वक्ताओं ने आने वाले नगर पालिका चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने निर्भीक निष्पक्ष चुनाव हेतु मतदाताओं से विनम्र अनुरोध किया गया।रेड क्रॉस जसपुर की टीम ने शहरवासियों से अपील किया कि पहले मतदान करें उसके उपरांत जलपान करें। वोट आपकी शक्ति है इसका आप सही तहर से उपयोग करें। अपने विवेक से सोच समझ कर वोट करें। एक-एक वोट महत्वपूर्ण है।


इस दौरान पर रेड क्रॉस चेयरमैन हरिओम सिंह शकील अहमद निशांत अरोड़ा आदित्य चौहान गजेंद्र चौहान संजय राजपूत उस्मान अहमद नसरीन जहां तरुण गहलोत नासिर अली विनोद कुमार वेदानंद शर्मा सुरेंद्र सिंह डॉक्टर देवेंद्र सिंह बाबूराव रंजन कृपाल सिंह प्रेम सहोता बृजेश कुमार नरेश कुमार महाराज सिंह राजेंद्र सिंह चीमा लोग मौजूद आदि रहे।

छुट्टी ना मनाकर छोटी सरकार चुनने के लिए मतदान अवश्य करें:हरिओम सिंह

रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थानीय शाखा के चेयरमेन हरिओम सिंह ने नगर वसियो से विशेष अपील करते हुये कहा कि 23 जनवरी को मतदान के दिन छुट्टी का दिन ना ना माने उसे दिन आप पर छोटी सरकार चुनने का भ|र है आप अपने मोहल्ले के वार्ड मेंबर, नगर पालिका अध्यक्ष के सही प्रत्याशी का चुनाव करें तथा अपने शहर का विकास करें।