जसपुर में रिश्ता छूटने की रंजिश का आरोप लगाकर एक युवक ने लड़की पक्ष के अज्ञात समेत दो लोगों के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी मोनिश अली ने रिपोर्ट में कहा कि ग्राम टांडा तहसील धामपुर जिला बिजनौर, यूपी निवासी एक व्यक्ति की पुत्री के साथ उसका रिश्ता तय हुआ था। दोनों पक्षों में मतभेद होने के कारण रिश्ता टूट गया था। आरोप है कि रिश्ता टूटने के वजह से लड़की का मामा दिलशाद व उसका भाई मास्टर हामिद उससे रंजिश रखने लगे थे।
आरोप है कि 24 जनवरी को आरोपी दिलशाद और मास्टर हामिद निवासी भगवंतपुर व अज्ञात लोगों ने गुलजार रेडीमेड शॉप के सामने खड़ा देख उसके साथ अभद्रता करने लगे। मारपीट कर बाएं हाथ की अंगुली तोड़ दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन