जसपुर:सलाखों के पीछे पहुंचे महिला से बैग छीन कर भागने के आरोपी उधम सिंह नगर, उत्तराखंड,11 जनवरी 2024 आलम रज़ा जसपुर। पुलिस को सफलता हाथ लगी हे। आरोपी एक सप्ताह के भीतर सलाखों के पीछे भेज दिया हे।एक सप्ताह पूर्व महिला से झपट्टा मारकर बैग छीनने के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर बैग बरामद कर लिया। साथ घटना में प्रयुक्त बाइक सीज कर दी है। आज घटना के बाबत जानकारी देते हुऐ कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया मोहल्ला गुजरातियान निवासी सर्वेश देवी पत्नी राजेश सिंह ने ठाकुद्वारा मोड़ पर चार जनवरी को बैग छीनने की तहरीर दी थी। इस पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कासमपुर तिराहे पर बाइक सवार नकुल कुमार निवासी पिपली, ठाकुरद्वारा, मनीष निवासी जटपुरा महावतपुर बिजनौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने महिला से बैग छीनकर ले जाना कबूल किया। महिला को मौके पर बुलाकर दोनों आरोपियों की पहचान कराई गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। दिन दहाड़े हुई घटना के बाद से पुलिस खुलासे में जुटी थी।उधम सिंह नगर, उत्तराखंड,11 जनवरी 2024

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज