रूद्रपुर- जनपद में 38वें राष्ट्रीय खेलों का स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ हो गया है। महिला वालीबॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में केरल ने पश्चिम बंगाल को सीधे सैटो में 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। जबकि दूसरे मैच में राजस्थान ने हिमाचल को सीधे सैटो में 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुद्देशीय हॉल में महिला वालीबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच केरल और पश्चिम बंगाल की टीम के बीच खेला गया। शुरूआत में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि केरल के खिलाड़ियों ने शुरूआत से ही पश्चिम बंगाल की टीम पर दबाव बनाये रखा। इस दौरान केरल ने पहले सेट में पश्चिम बंगाल को 25-22, दूसरे सेट में 25-15 और तीसरे सेट में 25-11 अंक से पराजित किया।
इसी तरह दूसरा मैच राजस्थान और हिमाचल की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। इसमें राजस्थान की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले सेट में हिमाचल को 25-18, दूसरे सेट में 25-22 और तीसरे सेट में 25-21 के अंकों से पराजित किया और जीत दर्ज की।
जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया