देहरादून।उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए अगले सप्ताह से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन का कहना है कि 15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी जाएंगी।
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि चार मई निर्धारित हो गई है। वहीं, अन्य तीनों धामों के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि व अक्षय तृतीय पर्व पर स्पष्ट हो जाएंगी।प्रशासन 30 अप्रैल से चार मई तक सभी चारों धामों के कपाटों के खुलने की संभावित तिथि को देखते हुए तैयारियों में जुट गया है। पिछले वर्ष ऑनलाइन पंजीकरण देर से शुरू होने से काफी दिक्कतें आई थीं।इसे देखते हुए प्रशासन ने इस बार अगले सप्ताह से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए जाने का निर्णय लिया है। इस बार ऑन लाइन पंजीकरण का कोटा 60 प्रतिशत व ऑफलाइन पंजीकरण का कोटा 40 प्रतिशत किया गया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया